Swatantra Vaartha
Jan 25 2012, 17:38:07, IST
Home |  ताजा समाचार  |  संक्षिप्त |  राज्यों से |  देश-विदेश |  वृथ एवं वाणिज्य |  खेल-कूद |  मनोरंजन |  Help | 
महरूफ और वेलेगेदरा की श्रीलंकाई टीम में वापसी
Swatantra Vaartha -   Wed, 25 Jan 2012, IST

महरूफ और वेलेगेदरा की श्रीलंकाई टीम में वापसी
कोलंबो। श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया में अगले महीने होने वाली त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के लिए आलराउंडर फरवीज महरूफ और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चनाका वेलेगेदरा को टीम में वापस बुलाया है। महरूफ और वेलेगेदरा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाली श्रीलंकाई टीम के सदस्य रहे आलराउंडर कौशल कुलशेखरा और तेज गेंदबाज दिलहारा फर्नांडो की जगह लेंगे।

श्रीलंका को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वनडे सीरीज में २३ से शिकस्त झेलनी प़डी थी। पांच फरवरी से भारत, आस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच शुरू हो रही इस त्रिकोणीय वनडे सीरीज के लिए महेला जयवर्द्धने को श्रीलंकाई टीम का कप्तान बनाया गया है। महरूफ और वेलेगेदरा अंतिम बार जून २०१० में खेले थे।

टीम : महेला जयवर्द्धने (कप्तान) एंजेलो मैथ्यूज, उपुल तरंगा, तिलकरत्ने दिलशान, कुमार संगकारा, दिनेश चांडीमल, लाहिरू थिरिमाने, तिषारा परेरा, फरवेज महरूफ, रंगना हेराथ, सचित्रा सेनानायके, लसित मलिंगा, नुवान कुलशेखरा, चनाका वेलेगेदरा और धम्मिका प्रसाद।

other articles in खेल-कूद
Home |  ताजा समाचार  |  संक्षिप्त |  राज्यों से |  देश-विदेश |  वृथ एवं वाणिज्य |  खेल-कूद |  मनोरंजन |  Help | 
इस पृष्ठ की सामग्री AGA प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है कॉपीराइट © 2009 स्वतंत्र वार्ता .
Powered by Publiture