Swatantra Vaartha
Jan 25 2012, 17:38:07, IST
Home |  ताजा समाचार  |  संक्षिप्त |  राज्यों से |  देश-विदेश |  वृथ एवं वाणिज्य |  खेल-कूद |  मनोरंजन |  Help | 
सानियावेस्नीना की ज़ोडी सेमीफाइनल में
Make a great team in the semifinals of Saniavesnina
Swatantra Vaartha -   Wed, 25 Jan 2012, IST

सानियावेस्नीना की ज़ोडी सेमीफाइनल में
मेलबर्न। भारत की सानिया मिर्जा और रूस की एलेना वेस्नीना की छठी वरीयता प्राप्त ज़ोडी ने चमत्कारिक प्रदर्शन करते हुए लीजल ह्यूबर और लीजा रेमंड की दूसरी वरीय अमेरिकी ज़ोडी को आज यहां क़डे मुकाबले में ६३, ५७, ७६ से हराकर आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल सेमीफाइनल में जगह बना ली।

सानिया और वेस्नीना ने तीन घंटे से अधिक समय तक चले मैराथन मुकाबले में बेहतरीन टेनिस का नजारा पेश किया और रैंकिंग में अपने से चार स्थान ऊपर काबिज ज़ोडी को हराकर ब़डे उलटफेर को अंजाम दिया। सेमीफाइनल में सानिया और वेस्नीना का सामना स्वेतलाना कुजनेत्सोवा और वेरा ज्वोनारेवा की गैर वरीय रूसी ज़ोडी से होगा।

रूसी ज़ोडी ने क्वार्टर फाइनल में आइरीना केमेलिया बेगू व मोनिका निकूलेस्कू की रोमानियाई ज़ोडी को ७५, ६३ से शिकस्त दी। सानिया व वेस्नीना ने गजब का तालमेल दिखाते हुए पहला सेट आसानी से ३२ मिनट में ६३ से जीत लिया, लेकिन अमेरिकी ज़ोडी ने दूसरे सेट में अपने खेल का स्तर सुधारते हुए इसे ७५ के बेहद करीबी अंतर से अपने नाम कर लिया। निर्णायक सेट में दोनों जो़डयों के बीच क़डा मुकाबला देखने को मिला। दोनों जो़डयों में से कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था।

अंतत: इसका फैसला टाइब्रेक में हुआ, जहां सानिया और वेस्नीना ने सांसों को थाम देने वाले मुकाबले में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। पूरे मैच के दौरान दोनों जो़डयों ने एक बराबर तीन एस लगाए। सानिया और वेस्नीना ने जहां कुल ३३ बेजा भूलें की,वहीं अमेरिकी ज़ोडी ने २३ गलतियां की। सानिया और वेस्नीना की ६२ प्रतिशत पहली सर्विस सटीक रही,जबकि अमेरिकी ज़ोडी की पहली सर्विस ५५ प्रतिशत सटीक रही।

सानिया और वेस्नीना ने पूरे मैच के दौरान जहां कुल ६० विनर झोंके वहीं अमेरिकी ज़ोडी ३७ विनर ही लगा सकी। सानिया और वेस्नीना की ज़ोडी को पिछले वर्ष फ्रेंच ओपन के फाइनल में हार का सामना करना प़डा था। महिला युगल के दूसरे सेमीफाइनल में इटली की सारा ईरानी और रोबर्टा विंसी का मुकाबला चेक गणराज्य की आंद्रिया वाकोवा और लूसी ह्लादेका से होगा।

इतालवी ज़ोडी ने क्वार्टर फाइनल में रूस की आलिया कुद्रियावत्सेवा और एकातेरिना मकारोवा को ६३, ६१ से हराया, जबकि चेक ज़ोडी ने अमेरिका की वानिया किंग और कजाकस्तान की यारोस्लावा श्वेदोवा की तीसरी सीड ज़ोडी को ७५, ६२ से हराया।

other articles in खेल-कूद
Home |  ताजा समाचार  |  संक्षिप्त |  राज्यों से |  देश-विदेश |  वृथ एवं वाणिज्य |  खेल-कूद |  मनोरंजन |  Help | 
इस पृष्ठ की सामग्री AGA प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है कॉपीराइट © 2009 स्वतंत्र वार्ता .
Powered by Publiture