Swatantra Vaartha
Jan 25 2012, 17:38:07, IST
Home |  ताजा समाचार  |  संक्षिप्त |  राज्यों से |  देश-विदेश |  वृथ एवं वाणिज्य |  खेल-कूद |  मनोरंजन |  Help | 
भविष्य में निजी तौर पर ट्‌िवट कर सकते हैं प्रधानमंत्री
Swatantra Vaartha -   Wed, 25 Jan 2012, IST

भविष्य में निजी तौर पर ट्‌िवट कर सकते हैं प्रधानमंत्री
नई दिल्ली,। मीडिया तक की पहुंच से बाहर होने के लिए बार-बार आलोचनाओं की जद में आते रहे प्रधानमंत्री डॉमनमोहन सिंह अब मीडिया के लिए ही नहीं, आम लोगों के लिए भी ट्‌िवटर पर उपलब्ध होंगे और भविष्य में वह अपने हस्ताक्षर से निजी तौर पर भी ट्‌िवट कर सकते हैं।

हाल ही में जानेमाने टीवी पत्रकार पंकज पचौरी के संचार सलाहकार बनने के बाद माइक्रो ब्लागिंग की दुनिया में प्रधानमंत्री के प्रवेश के साथ ही कल उन्होंने तीन बार ट्‌िवट किया और कुछ ही घंटों में उनके ट्‌िवटर पर ६७ हजार हिट दर्ज किये गये।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लोगों खासकर युवाओं को पीएमओ की नीतियों व कार्यक्रमों से वाकिफ कराने के उद्देश्य से शुरू किये गये इस ट्‌िवटर का प्रबंध प्रधानमंत्री की मीडिया टीम के हाथ में होगा। कार्यालय के सूत्रों ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि कई काम प्रधानमंत्री कार्यालय में होते हैं। इसके अलावा डॉसिंह हर साल ३०३५ दौरों पर भी जाते हैं और इस सबकी जानकारी लोगों तक उचित तरीके से पहुंचती नहीं है।

सूत्रों ने कहा कि ‘ट्‌िवटर एट द रेट पीएमओ इंडिया थैंक यू फार योर सपोर्ट’ अकाउंट प्रधानमंत्री तथा पीएमओ की इन सक्रियताओं की जानकारियों के प्रसार में मददगार होगा और इसके जरिये प्रधानमंत्री युवावर्ग से भी संवाद स्थापित कर सकेंगे।

पीएमओ के सूत्रों ने भविष्य में श्री सिंह के निजी तौर पर ट्‌िवट करने की संभावना से भी इंकार नहीं किया। ज्ञातव्य है कि श्री सिंह देश में कभीकभार ही मीडिया से रूबरू होते हैं और मीडिया की पहुंच से बाहर होने के लिए उनकी आलोचना भी की जाती रही है।

other articles in राज्यों से
Home |  ताजा समाचार  |  संक्षिप्त |  राज्यों से |  देश-विदेश |  वृथ एवं वाणिज्य |  खेल-कूद |  मनोरंजन |  Help | 
इस पृष्ठ की सामग्री AGA प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है कॉपीराइट © 2009 स्वतंत्र वार्ता .
Powered by Publiture