अवैध खनन मामले में कृष्णा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा ने अवैध खनन मामले में लोकायुक्त पुलिस की जांच पर रोक लगाने से कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा मना करने के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का आज दरवाजा खटखटाया।
लोकायुक्त पुलिस कृष्णा के खिलाफ अवैध खनन मामले की जांच कर रही है। उनके खिलाफ आरोप है कि उन्होंने कर्नाटक का मुख्यमंत्री रहते हुए उन इलाकों में खनन की मंजूरी प्रदान की थी, जहां खनन से पारिस्थितिकी संतुलन पर बुरा प्रभाव प़डता था।
उच्च न्यायालय ने लोकायुक्त पुलिस द्वारा की जा रही जांच पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था, जिसे उन्होंने उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। याचिका की सुनवाई अगले कुछ दिनों में होने की संभावना है।