Swatantra Vaartha
Jan 25 2012, 17:38:07, IST
Home |  ताजा समाचार  |  संक्षिप्त |  राज्यों से |  देश-विदेश |  वृथ एवं वाणिज्य |  खेल-कूद |  मनोरंजन |  Help | 
हिमस्खलन की चपेट में आये सात जवान, एक का शव बरामद
Swatantra Vaartha -   Wed, 25 Jan 2012, IST

हिमस्खलन की चपेट में आये सात जवान, एक का शव बरामद
श्रीनगर। जम्मूकश्मीर के केरान सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकट सेना के पांच एवं सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद से लापता हैं, जबकि इस दौरान एक की मौत हो गयी है।

बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह करीब स़ाढे सात बजे सेना और बीएसएफ के जवान केरान सेक्टर में गश्त लगा रहे थे, लेकिन अचानक से हिमस्खलन होने के कारण सभी बर्फ में बह गये। उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद राहत बचाव दल को जवानों की खोजबीन में लगा दिया गया।

इस दौरान बीएसएफ के एक जवान राजेंद्र कुमार का शव बरामद कर लिया गया है, लेकिन अन्य सीमा सुरक्षा जवान राजेश कुमार और सेना के अन्य पांच जवानों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जेएसबरार ने बताया कि सभी जवानों की खोज करने के लिए ब़डे स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए हेलीकाप्टरों के जरिये भी खोजबीन की जा रही ह

other articles in राज्यों से
Home |  ताजा समाचार  |  संक्षिप्त |  राज्यों से |  देश-विदेश |  वृथ एवं वाणिज्य |  खेल-कूद |  मनोरंजन |  Help | 
इस पृष्ठ की सामग्री AGA प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है कॉपीराइट © 2009 स्वतंत्र वार्ता .
Powered by Publiture