ब्रिटेन में कृष्ण मंदिर में धमाके के बाद आग लगी, श्रद्धालु सुरक्षित
लंदन। ब्रिटेन के लीसेस्टर में ईस्ट मिडलैंड्स टाऊन में हरे कृष्ण मंदिर में कथित तौर पर रसोई गैस के सिलेंडरों में धमाके से परिसर का एक हिस्सा आंशिक रूप से आज क्षतिग्रस्त हो गया और बाद आग लग गयी। मंदिर अधिकारियों ने कहा कि मंदिर के भीतर सभी लोग सुरक्षित हैं और सभी के बारे में जानकारी है। बहरहाल धमाके के कारण कुछ लोगों के हाथों और चेहरे पर मामूली जख्म आये हैं।
लीसेस्टर लंदन से करीब १६० किलोमीटर उत्तर में स्थित है और यहां ब़डी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं। दमकलकर्मी मलबे में खोजबीन और बचाव दल क्षतिग्रस्त इमारत में प्रवेश करने के लिए विशेष उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि धमाके के कारण ख़िडकियां उ़ड गयीं। मुख्य रूप से एशियाई समुदाय के लोगों के इस रिहायशी क्षेत्र को पुलिस ने घेरे में ले लिया है।लीसेस्टरसायर की अग्नि सुरक्षा विभाग की प्रवक्ता अमांदा पाइक ने कहा कि दमकलकर्मियों ने मंदिर के बाहरी हिस्से की पूरी तलाशी ली है। हताहतों की खोजबीन करने के लिए थर्मल इमेजिंग कैमरों का उपयोग किया गया। मलबे में खोजबीन करने के लिए तकनीकी दल को लगाया गया और तलाशी के लिए खोजी कुत्तों का उपयोग किया जा रहा है।
एक प्रत्यक्षदर्शी फातिमा खत्री ने कहा, द्गहम सभी काम कर रहे थे और अचानक हमने एक जोरदार धमाका सुना। एक क्षण के लिए लगा कि यह बम हो सकता है, इसलिए ख़िडकी की ओर द़ौडे।द्ध उन्होंने कहा, द्गअचानक हमने एक और धमाका सुना और इसके बाद हम सभी ने बाहर लपटें निकलती हुईं देखीं। हमें विश्वास नहीं हो रहा था।द्ध फातिमा ने कहा, द्गहर कोई बहुत परेशान था, क्योंकि हम सभी को लपटें दिख रही थीं और लोग इधरउधर भाग रहे थे, चीख रहे थे। बच्चों का रोरोकर बुरा हाल था और दृश्य भयावह था।