Swatantra Vaartha
Jan 25 2012, 17:38:07, IST
Home |  ताजा समाचार  |  संक्षिप्त |  राज्यों से |  देश-विदेश |  वृथ एवं वाणिज्य |  खेल-कूद |  मनोरंजन |  Help | 
पाक में शिया जुलूस पर आत्मघाती हमला, ५० की मौत
Swatantra Vaartha -   Sat, 4 Sep 2010, IST

पाक में शिया जुलूस पर आत्मघाती हमला, ५० की मौत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पश्चिमोत्तर भाग में दो आतंकवादी हमलों के कुछ ही घंटों बाद दक्षिणपश्चिमी शहर क्वेटा में आज शिया जुलूस पर आत्मघाती बम हमले और उसके बाद हुई गोलीबारी में कमसेकम ५० लोगों की मौत हो गयी, जबकि मीडियाकर्मियों समेत १०० से अधिक अन्य घायल हो गये।

बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में तीन बजे से महज कुछ देर पहले शिया छात्रों की रैली जब मिजान चौक पर पहुंची, तब आत्मघाती बम हमलावार ने खुद को उ़डा लिया। टीवी चैनलों ने पुलिस और नागरिक अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि ५० से ज्यादा लोग मारे गये हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने भी बताया है कि अस्तपाल में करीब १०० घायल लाये गये हैं। एक टीवी चैनल का ड्राइवर भी मारा गया, जबकि विभिन्न चैनलों के सात रिपोर्टर और कैमरामैन भी घायल हो गये। विस्फोट के बाद मीजान चौक पर दहशत और अफरातफरी फैल गयी। कई लोगों को कारों और मोटरसाइकिलों के पीछे छिपने का प्रयास करते देखा गया। अधिकारियों के अनुसार रैली में हथियारों के साथ आये युवकों ने इस विस्फोट से नाराज होकर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलीबारी से भी कई व्यक्ति घायल हो गये। इस रैली का आयोजन इमामिया स्टूडेंट ओर्गनाइजेशन ने अल कुद्‌स के अवसर पर फलस्तीन की जनता के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए किया था।

other articles in देश-विदेश
Home |  ताजा समाचार  |  संक्षिप्त |  राज्यों से |  देश-विदेश |  वृथ एवं वाणिज्य |  खेल-कूद |  मनोरंजन |  Help | 
इस पृष्ठ की सामग्री AGA प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है कॉपीराइट © 2009 स्वतंत्र वार्ता .
Powered by Publiture