Swatantra Vaartha
Jan 25 2012, 17:38:07, IST
Home |  ताजा समाचार  |  संक्षिप्त |  राज्यों से |  देश-विदेश |  वृथ एवं वाणिज्य |  खेल-कूद |  मनोरंजन |  Help | 
आईसीसी ने आसिफ, बट व आमिर को निलंबित किया
Swatantra Vaartha -   Sat, 4 Sep 2010, IST

आईसीसी ने आसिफ, बट व आमिर को निलंबित किया
लंदन। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आज ‘स्पाट फिक्सिंग’ प्रकरण में आरोपी तीनों पाकिस्तानी क्रिकेटरों को भ्रष्टाचार रोधी आचार संहिता के तहत निलंबित कर दिया, जिसे पाकिस्तान ने ‘अनुचित’ करार देते हुए देश को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रखने की साजिश बताया।

विश्व क्रिकेट को झकझोर देने वाले स्कैंडल के पांच दिन बाद आईसीसी ने आखिरकार कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान सलमान बट, तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर को निलंबित कर दिया। उसने हालांकि यह बताने से इंकार किया कि उनके खिलाफ आरोप क्या हैं। आईसीसी और पाकिस्तान के बीच वाक्‌युद्ध के बीच स्काटलैंड यार्ड ने खिला़डयों से ताजा पूछताछ की।
आईसीसी ने कहा कि तीनों खिला़डयों को उनके अपराध के बारे में आधिकारिक तौर पर अधिसूचना जारी की गई। उन्हें मामले पर फैसला आने तक निलंबित कर दिया गया है। आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘आचार संहिता के तहत इसके मायने है कि उन्हें हर तरह के क्रिकेट और उससे संबंधित गतिविधियों से अलग कर दिया गया है। जब तक कि मामले का परिणाम न निकल आये।’ इसमें कहा गया, ‘उन्हें अस्थायी निलंबन का विरोध करने का अधिकार रहेगा। इसके अलावा भ्रष्टाचार निरोधक स्वतंत्र ट्रिब्यूनल के सामने वे अपना बचाव कर सकेंगे।’

इस निलंबन के कुछ घंटे बाद ही ब्रिटेन में पाकिस्तान के उच्चायुक्त वाजिद शमसुल हसन ने इस अनुचित फैसले के खिलाफ आईसीसी पर मुकदमा ठोकने की धमकी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें आईसीसी अध्यक्ष शरद पवार का हाथ है।

other articles in देश-विदेश
Home |  ताजा समाचार  |  संक्षिप्त |  राज्यों से |  देश-विदेश |  वृथ एवं वाणिज्य |  खेल-कूद |  मनोरंजन |  Help | 
इस पृष्ठ की सामग्री AGA प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है कॉपीराइट © 2009 स्वतंत्र वार्ता .
Powered by Publiture