Swatantra Vaartha
Jan 25 2012, 17:38:07, IST
Home |  ताजा समाचार  |  संक्षिप्त |  राज्यों से |  देश-विदेश |  वृथ एवं वाणिज्य |  खेल-कूद |  मनोरंजन |  Help | 
तालिबान ने जारी किया फौजियों के कत्लेआम का वीडियो
Swatantra Vaartha -   Mon, 23 Jan 2012, IST

तालिबान ने जारी किया फौजियों के कत्लेआम का वीडियो
डेरा इस्माइल खां (पाकिस्तान)। तहरीके तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें १५ पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतारते दिखाया गया है। इसके साथ ही इसमें पाकिस्तान सरकार को चेतावनी दी गई है कि अगर उसने तालिबान के खिलाफ कार्रवाई बंद नहीं की, तो सबका यही हश्र होगा।

तालिबान ने उसके खिलाफ सैन्य अभियान का बदला लेने के लिए गत २३ दिसंबर को देश के कबायली क्षेत्र से अर्द्धसैनिक बल के जवानों का अपहरण कर लिया था। वीडियो में इन्हीं जवानों को मौत के घाट उतारते दिखाया गया है। इन जवानों को बांधा गया है और उनकी आंखों पर पट्टी बांधी गयी है।

वीडियो किसी पह़ाडी की चोटी पर फिल्माया गया है और वहां एके४७ लिए तालिबान ल़डाके मौजूद हैं। वीडियो में तालिबान का एक ल़डाका कह रहा है कि खैबर एजेंसी में हमारे १२ साथियों को शहीद कर दिया गया। हमारी महिलाआे को भी निशाना बनाया गया। इसका बदला लेने के लिए हम इन जवानों को खत्म कर देंगे। हम पाकिस्तान सरकार को चेतावनी देते हैं कि अगर उसने हमारे खिलाफ कार्रवाई बंद नहीं की, तो सबका यही अंजाम होगा।

पाकिस्तान के एक सैनिक ने मरने से पहले बताया कि तालिबान आतंकवादियों ने टांक जिले में स्थित उनके फौजी ठिकाने पर हमला किया और सैनिकों को बंदी बना लिया। उसने कहा कि तालिबान आतंकवादियों ने हमारे ठिकाने पर राकेट से हमला किया और एक संतरी को मार डाला। दूसरा संतरी भाग ख़डा हुआ। इसके बाद तालिबानी अंदर घुसे और उन्होंने हमें बंधक बना लिया तथा हमारे हथियारों पर भी कब्जा कर लिया।

उन्होंने हमारे हाथ बांध दिये और हमें वहां से ले गये। वहां मौजूद एक आतंकवादी ने कहा कि हम अपने साथियों की मौत का बदला लेने के लिए सभी हदें पार कर जाएंगे। इसके बाद एक आतंकवादी ने बंधक बनाये गये कुछ फौजियों के सिर के पिछले हिस्से में गोलियां दाग दीं।

इसके बाद आतंकवादी बारीबारी से आते रहे और फौजियों को गोली मारते रहे। वीडियो में दिखाया गया है कि फौजियों को खत्म करने के बाद आतंकवादी उनके शवों को निहार रहे हैं। इस दौरान एक आतंकवादी कहता है कि अगर हमारे साथियों के खिलाफ कार्रवाई बंद नहीं की गयी, तो सभी काफिर फौजों का यही हश्र होगा। इंशा अल्लाह टीटीपी का गठन २००७ में हुआ था। यह पाकिस्तान के कबायली इलाकों में सक्रिय आतंकवादी संगठनों का संयुक्त संगठन है। पाकिस्तानी सेना और तालिबान के बीच शांति के लिए बात चल रही थी, लेकिन यह सफल नहीं हो पायी।

अब इस वीडियो के आने से पाकिस्तानी सेना में रोष पैदा हो सकता है, लेकिन फ्रंटियर कोर के कमांडर माजिद मरवात ने कहा कि उनके जवानों का मनोबल हमेशा ऊंचा रहता है, क्योंकि वे ऐसे वीडियो के आदी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों का मनोबल हमेशा ऊंचा रहता है, क्योंकि वे देश पर कुर्बान होने के लिए तैयार हैं। हम मारे गये सैनिकों के परिजनों का पूरा ख्याल रख रहे हैं।

other articles in देश-विदेश
Home |  ताजा समाचार  |  संक्षिप्त |  राज्यों से |  देश-विदेश |  वृथ एवं वाणिज्य |  खेल-कूद |  मनोरंजन |  Help | 
इस पृष्ठ की सामग्री AGA प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है कॉपीराइट © 2009 स्वतंत्र वार्ता .
Powered by Publiture