Swatantra Vaartha
Jan 25 2012, 17:38:07, IST
Home |  ताजा समाचार  |  संक्षिप्त |  राज्यों से |  देश-विदेश |  वृथ एवं वाणिज्य |  खेल-कूद |  मनोरंजन |  Help | 
आतंकवादी ही है नकी अहमद : गृह मंत्रालय
Swatantra Vaartha -   Wed, 25 Jan 2012, IST

आतंकवादी ही है नकी अहमद : गृह मंत्रालय
नई दिल्ली)। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र के आतंकवाद विरोधी दल (एटीएस) के इस दावे को सही ठहराया है कि मुंबई में पिछली जुलाई को हुए विस्फोटों के सिलसिले में गिरफ्तार नकी अहमद वासी अहमद शेख का वास्तव में इन आतंकवादी हमलों में हाथ था।

गृह सचिव आरकेसिंह ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि नकी अहमद पुलिस के मुखबिर के तौर पर काम कर रहा था, लेकिन एटीएस का यह दावा भी सही है कि मुंबई में जुलाई में हुए विस्फोटों में उसका हाथ था। एटीएस ने नकी और नदीम अख्तर अशफाक शेख की १२ जनवरी को गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले को सुलझा लेने का दावा किया था, लेकिन कुछ रिपोटा] में कहा गया था कि नकी दिल्ली पुलिस और गुप्तचर ब्यूरो का मुखबिर है और उसे मुंबई विस्फोटों के मामले में फंसाया गया है।

मुंबई के झावेरी बाजार, ओपेरा हाउस और कबूतरखाना इलाकों में १३ जुलाई, २०११ को हुए तीन विस्फोटों में २७ लोग मारे गये और १२० से अधिक घायल हो गए थे। उधर, भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर सुरक्षा बलों का मनोबल गिराने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार से आज मांग की कि वह मुंबई के आतंकवादी हमले के सिलसिले में महाराष्ट्र एटीएस द्वारा गिरफ्तार आतंकवादी को दिल्ली पुलिस द्वारा मुखबिर बताये जाने से पैदा हुए भ्रम को दूर करें। भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने पार्टी की प्रेस ब्रीफिंग में आरोप लगाया कि एटीएस ने कल आतंकवादी हमले की गुत्थी सुलझाने का दावा किया, लेकिन शाम होते गुत्थी उलझ गई। मुंबई एटीएस ने जिस आतंकवादी को गिरफ्तार किया, उसे दिल्ली पुलिस ने मुखबिर बता दिया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि पीचिदंबरम के गृह मंत्री बनने के बाद देश में विभिन्न स्थानों पर नौ आतंकवादी हमले हुए हैं, लेकिन अभी तक किसी की गुत्थी नहीं सुलझी है।

जावडेकर ने कहा कि बटला कांड में एक पुलिस अधिकारी आतंकवादियों के साथ मुठभ़ेड में मारा गया, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रवक्ता के रूप में जाने जाने वाले पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह उसे लगातार फर्जी मुठभ़ेड बताते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की अल्पसंख्यक वोट बैंक की राजनीति के कारण सुरक्षा बलों का मनोबल गिर गया है और इस तरह की घटनाओंके कारण फजीहत का सामना करना प़डता है।

उन्होंने कहा कि विवादित लेखक सलमान रश्दी को भारत नहीं आने देने के लिए राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने उनके जान को खतरा होने की मनगढंत कहानी बनाई। दरअसल उत्तर प्रदेश के चुनाव में मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति का फायदा उठाने के लिए कांग्रेस सांप्रदायिक राजनीति कर रही है।

other articles in संक्षिप्त
Home |  ताजा समाचार  |  संक्षिप्त |  राज्यों से |  देश-विदेश |  वृथ एवं वाणिज्य |  खेल-कूद |  मनोरंजन |  Help | 
इस पृष्ठ की सामग्री AGA प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है कॉपीराइट © 2009 स्वतंत्र वार्ता .
Powered by Publiture