Swatantra Vaartha
Jan 25 2012, 17:38:07, IST
Home |  ताजा समाचार  |  संक्षिप्त |  राज्यों से |  देश-विदेश |  वृथ एवं वाणिज्य |  खेल-कूद |  मनोरंजन |  Help | 
रुश्दी ने कट्टरपंथियों को जमकर लत़ाडा
Lthada Rushdie against extremists
Swatantra Vaartha -   Wed, 25 Jan 2012, IST

रुश्दी ने कट्टरपंथियों को जमकर लत़ाडा
जयपुर। जयपुर साहित्य सम्मेलन में वीडियो कांफ्रिंसिंग रोके जाने से आहत प्रसिद्ध लेखक सलमान रुश्दी ने निराशा जताते हुए इसके लिए कट्टरपंथियों को जमकर लत़ाडा है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम कट्टरपंथियों ने बोलने की आजादी का गला घोंट दिया है।

उन्होंने कहा कि उन्हें भारत आने से रोकने के पीछे उत्तर प्रदेश का चुनाव भी एक कारण है।इससे पहले आज सम्मेलन में हिस्सा लेने आए गीतकार एवं संवाद लेखक जावेद अख्तार ने कांफ्रेंसिंग को बैन किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि विवादास्पद रचनापर बैन लगाना तो सही है, लेकिन लेखक की अभिव्यक्ति पर प्रतिबंध लगाने की बात समझ में नहीं आती। जानेमाने पत्रकार मार्क टुली ने इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए सबसे दुखद दिन मानते हुए कहा कि राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल रही है।

रुश्दी की कांफ्रेंसिंग बैन किए जाने के विरोध में भाजपा नेता अरुण जेतली ने कहा कि यह राज्य सरकार का तानाशाही रवैया है। प्रसिद्ध लेखिका शोभा डे ने कहा कि राजनेता अपने फायदे के लिए ऐसा विवाद पैदा किया करते हैं।

जयपुर साहित्य सम्मेलन में आने की असमर्थता जताने के बाद मंगलवार को रुश्दी की वीडियो कांफ्रेंसिंग तय थी। इसमें यह तय था कि वे सिर्फ ‘मिडनाइट चिल्ड्रन’ पर बोलेंगे और विवादास्पद पुस्तक ‘सैटेनिक सर्वेज’ पर कोई चर्चा नहीं होगी।

other articles in संक्षिप्त
Home |  ताजा समाचार  |  संक्षिप्त |  राज्यों से |  देश-विदेश |  वृथ एवं वाणिज्य |  खेल-कूद |  मनोरंजन |  Help | 
इस पृष्ठ की सामग्री AGA प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है कॉपीराइट © 2009 स्वतंत्र वार्ता .
Powered by Publiture