Swatantra Vaartha
Jan 25 2012, 17:38:07, IST
Home |  ताजा समाचार  |  संक्षिप्त |  राज्यों से |  देश-विदेश |  वृथ एवं वाणिज्य |  खेल-कूद |  मनोरंजन |  Help | 
जगन का निजी सचिव गिरफ्तार
Jagan's private secretary arrested
Swatantra Vaartha -   Wed, 25 Jan 2012, IST

जगन का निजी सचिव गिरफ्तार
हैदराबाद। अवैध संपत्ति की सीबीआई जांच के दौर से गुजर रहे वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष वाईएस जगनमोहन रेड्डी को एक और झटका उस समय लगा, जब सीबीआई ने उनके निजी सचिव सुनील रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि जगन का दायां हाथ माने जाने वाले विजयसाई रेड्डी को सीबीआई पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सूत्रों के अनुसार सुनील की गिरफ्तारी को जगन तक पहुंचने के क्रम में सीबीआई का दूसरा कदम बताया जा रहा है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीआई ने सुनील रेड्डी को दो दिन पहले ही हिरासत में ले लिया था और लेकव्यू गेस्ट हाउस में उससे पूछताछ की जा रही है। सीबीआई ने आज सुनील के घर और कार्यालय में छानबीन कर आवश्यक दस्तावेज जुटाये। सुनील रेड्डी की पत्नी साईकीर्ति ने सीबीआई द्वारा छानबीन की पुष्टि की।

सीबीआई सुनील से पूछताछ कर जगन की अवैध संपत्ति के साथसाथ इससे ज़ुडे लोगों की जानकारी हासिल कर रही है। इस मामले में दर्ज एफआईआर में सीबीआई ने ७४ लोगों को आरोपी बनाया और ७४वें आरोपी के नाम का अब तक खुलासा नहीं किया गया है।

संभवतः सुनील रेड्डी को ७४वां आरोपी बनाया जा सकता है। इसके पहले भी सीबीआई सुनील से दो बार पूछताछ कर चुकी है। विजयसाई रेड्डी के बाद जगन के मामले में सुनील रेड्डी की गिरफ्तारी को भी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। जगन के निजी सचिव होने के कारणसुनील रेड्डी उनके बारे में काफी जानकारी रखते हैं। सुनील रेड्डी को कल सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किये जाने की भी संभावना है।

उधर, तेदेपा नेता गालि मुद्दु कृष्णम नायुडू ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि सुनील के बाद सीबीआई अब जगन को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। उन्होंने बताया कि जगन की गिरफ्तारी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

other articles in संक्षिप्त
Home |  ताजा समाचार  |  संक्षिप्त |  राज्यों से |  देश-विदेश |  वृथ एवं वाणिज्य |  खेल-कूद |  मनोरंजन |  Help | 
इस पृष्ठ की सामग्री AGA प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है कॉपीराइट © 2009 स्वतंत्र वार्ता .
Powered by Publiture