Swatantra Vaartha
Jan 25 2012, 17:38:07, IST
Home |  ताजा समाचार  |  संक्षिप्त |  राज्यों से |  देश-विदेश |  वृथ एवं वाणिज्य |  खेल-कूद |  मनोरंजन |  Help | 
निर्देशकों का आभारी हूं : शरमन
Swatantra Vaartha -   Tue, 7 Sep 2010, IST

निर्देशकों का आभारी हूं : शरमन
३ इडियट्‌स और रंग दे बसंती में काम कर चुके और विविध प्रकार की भूमिकाएं निभाकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित कर चुके अभिनेता शरमन जाेशी कहते हैं कि उन्हें जो कुछ भी मिला हैं उसके लिए वह अपनी फिल्मों के निर्देशकों व लेखकों के आभारी हैं । शरमन ने कहा, मुझे यह योजना बनाने का विशेषाधिकार नहीं मिला कि मैं कौन सी फिल्म करूं ।

वास्तव में लेखकों और निर्देशकों ने मेरे सामने जिन भूमिकाआें के प्रस्ताव रखे उनके लिए मैं उनका आभारी हूं, लेकिन यदि मैं निर्देशक बनता हूं तो मैं उस शैली की फिल्म चुनूंगा, जिसमें मैं काम करना चाहता हूं। शरमन अपनी अगली फिल्म ‘अल्लाह के बंदे’ में एक अपराधी की भूूमिका निभा रहे हैं। फारुक कबीर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म झुगी बस्तियों के एक अपराधी पर आधारित है। शरमन कहते हैं कि वह किसी भी किरदार के लिए बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करते हैं,बल्कि अपनी सहज प्रवृत्ति में विश्वास के साथ वह भूमिका निभाने की कोशिश करते हैं ।

other articles in मनोरंजन
Home |  ताजा समाचार  |  संक्षिप्त |  राज्यों से |  देश-विदेश |  वृथ एवं वाणिज्य |  खेल-कूद |  मनोरंजन |  Help | 
इस पृष्ठ की सामग्री AGA प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है कॉपीराइट © 2009 स्वतंत्र वार्ता .
Powered by Publiture