Swatantra Vaartha
Jan 25 2012, 17:38:07, IST
Home |  ताजा समाचार  |  संक्षिप्त |  राज्यों से |  देश-विदेश |  वृथ एवं वाणिज्य |  खेल-कूद |  मनोरंजन |  Help | 
विषय प्रधान फिल्मों के लिए पैसे नहीं लेने चाहिए: बिपाशा
Principal subject should take no money for movies: Bipasha
Swatantra Vaartha -   Tue, 7 Sep 2010, IST

विषय प्रधान फिल्मों के लिए पैसे नहीं लेने चाहिए: बिपाशा
हाल ही में प्रदर्शित फिल्म लम्हा में काम कर चुकीं बॉलीवुड की बिंदास अभिनेत्री बिपाशा बसु का कहना है कि सम्मान के नाम पर होने वाली हत्यायों (ऑनर किलिंग) से ज़ुडे मुद्दे पर बनने वाली एक फिल्म में काम करने के लिए वह तैयार हैं ।

बिपाशा का मानना है कि विषय प्रधान फिल्मों में काम करने के लिए बॉलीवुड स्टारों को पैसा नहीं लेना चाहिए। बिपाशा कहती हैं, विषय प्रधान फिल्मों में काम करने के लिए पैसा नहीं लिया जाना चाहिए। मुद्दों पर आधारित फिल्में बनाना व्यावसायिक तौर पर व्यवहारिक है। बॉलीवुड की यह बिंदास बाला हाल ही में कश्मीर की समस्यायों पर आधारित फिल्म लम्हा में काम कर चुकी हैं, लेकिन इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफलता नहीं मिली। वह कहती हैं, यह बात काफी शर्मनाक हैं कि लम्हा को बनाने में काफी पैसा खर्च हुआ था। जब एक मुख्य कलाकार सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्म में काम करता है, तो उसे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पैसा नहीं लेना चाहिए । बिपाशा बसु मुद्दों पर आधारित एक फिल्म आक्रोश कर रही हैं, जो वर्तमान में चल रहे एक ज्वलंत मुद्दे ऑनर किलिंग पर आधारित है। बिपाशा कहती हैं कि वह इस फिल्म में एक शिक्षक का किरदार निभा रही हूं। मुझे इस बात का इंतजार हैं कि इस फिल्म पर दर्शकों की कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।

other articles in मनोरंजन
Home |  ताजा समाचार  |  संक्षिप्त |  राज्यों से |  देश-विदेश |  वृथ एवं वाणिज्य |  खेल-कूद |  मनोरंजन |  Help | 
इस पृष्ठ की सामग्री AGA प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है कॉपीराइट © 2009 स्वतंत्र वार्ता .
Powered by Publiture