Swatantra Vaartha
Jan 25 2012, 17:38:07, IST
Home |  ताजा समाचार  |  संक्षिप्त |  राज्यों से |  देश-विदेश |  वृथ एवं वाणिज्य |  खेल-कूद |  मनोरंजन |  Help | 
पुरस्कार जीतने से ही मिलती है पहचान: रणबीर
Identity comes from award-winning: Ranbir
Swatantra Vaartha -   Mon, 23 Jan 2012, IST

पुरस्कार जीतने से ही मिलती है पहचान: रणबीर
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को हाल ही में ‘रॉकस्टार’ में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का स्क्रीन पुरस्कार मिला है। वह कहते हैं कि पुरस्कार जीतना महत्वपूर्ण है, लेकिन वह फिल्म निर्माण की प्रक्रिया को ज्यादा महत्व देते हैं।

रणबीर ने अपनी इस फिल्म में दिवंगत शम्मी कपूर, एआर रहमान व इतिम्याज अली के साथ काम किया था। वह कहते हैं पुरस्कार महत्वपूर्ण है, क्योंकि इनसे आपके काम को पहचान मिलती है। मैं एक फिल्म के लिए बहुत क़डी मेहनत करता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि मेरे लिए एक पूरी फिल्म बनाने की प्रक्रिया ज्यादा महत्वपूर्ण है।

‘रॉकस्टार’ में रणबीर का किरदार जनार्दन बाद में जॉर्डन में बदल जाता है। वैसे रणबीर को पुरस्कार मिलने की उम्मीद नहीं थी। वह इन दिनों फिल्मकार अनुराग बसु की ‘बर्फी’ की शूटिंग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘मैं पुरस्कारों के विषय में नहीं सोचता, लेकिन यदि मुझे सभी पुरस्कार मिलें तो मुझे खुशी होगी।’ रणबीर प्रख्यात पार्श्वगायकअभिनेता किशोर कुमार के जीवन पर आधारित एक फिल्म में भी अभिनय कर रहे हैं।

other articles in मनोरंजन
Home |  ताजा समाचार  |  संक्षिप्त |  राज्यों से |  देश-विदेश |  वृथ एवं वाणिज्य |  खेल-कूद |  मनोरंजन |  Help | 
इस पृष्ठ की सामग्री AGA प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है कॉपीराइट © 2009 स्वतंत्र वार्ता .
Powered by Publiture