औद्योगिक उत्पादन में सुधार का रुख
नई दिल्ली । विनिर्माण क्षेत्र की रिकवरी की बदौलत नवंबर११ में औद्योगिक उत्पाद सूचकांक (आईआईपी) अक्टूबर के ऋणात्मक ४७४ प्रतिशत के मुकाबले सुधरकर कर ५९ प्रतिशत हो गया।
सरकार की तरफ से आज जारी आईआईपी आंक़डों के अनुसार सूचकांक में ७५ प्रतिशत का भारीभरकम योगदान रखने वाला विनिर्माण क्षेत्र का प्रदर्शन नवंबर ६५ प्रतिशत के मुकाबले ६६ प्रतिशत रहा। बिजली क्षेत्र ने ४६ प्रतिशत के मुकाबले १४६ प्रतिशत की रफ्तार पक़डी। उपभोक्ता वस्तुआें के क्षेत्र का प्रदर्शन जोरदार रहा। यह नवंबर१० के ०७ प्रतिशत के मुकाबले १३१ प्रतिशत की रफ्तार से ब़ढा। उपभोक्ता टिकाऊ क्षेत्र का उत्पादन ७२ प्रतिशत के मुकाबले ११२ प्रतिशत और उपभोक्ता गैर टिकाऊ ४४ प्रतिशत की तुलना में १४८ प्रतिशत की रफ्तार से ब़ढा। मूल वस्तुआें के क्षेत्र में नवंबर११ में ६३ प्रतिशत की ब़ढत रही। नवंबर१० में यह ५७ प्रतिशत थी। नवंबर११ में खनन उत्पादन ६९ प्रतिशत के मुकाबले घटकर ४४ प्रतिशत और पूंजीगत वस्तुआें का २५७ प्रतिशत की तुलना में गिरकर ४६ प्रतिशत रह गया।