वेश्यावृत्ति में लिप्त पायी गयी ब्रिटिश सांसद की पत्नी
लंदन। ब्रिटेन के एक सांसद का चेहरा उस वक्त गुस्से से लालपीला हो गया, जब उसने अपनी पत्नी को वेश्यावृति के धंधे में लिप्त पाया, जो एक घंटे का ७० पाउंड लेती थी। टोरी के सांसद माइक वेदरले की पत्नी कार्ला वेदरले (३९) को कैमरे के सामने एक ‘अंडरकवर रिपोर्टर’ के लिए कप़डे उतारते हुए पाया गया। ‘डेली मेल’ में प्रकाशित ख़बर के मुताबिक वेदरले के साथ अपनी शादी से पहले कार्ला ब्राजील में कथित तौर पर वेश्यावृति के धंधे में शामिल थी। वह बीएडरीना और बिआंका नाम से मसाज पार्लर भी चलाती है। उन्होंने बताया, ‘मैं यहां अच्छे ग्राहक, अच्छे लोग, अच्छा स्थान और अच्छी रकम चाहती हूं।’ यह सनसनीखेज खुलासा प्रधानमंत्री कैमरून के लिए है, जो इस सांसद के निजी वेबसाइट पर एक तस्वीर में वेदरले के बगल में मुस्कुराते हुए मौजूद हैं। ऐसा समझा जा रहा है कि वेदरले और कार्ला की मुलाकात ब्राजील के रियो दि जनेरो में हुई थी। वर्ष २००३ में ब्रिजटन में इन दोनों की शादी हुई थी। हालांकि इस सांसद की यह दूसरी शादी थी।
गौरतलब है कि वह २००७ में ब्राजील स्थित अपने घर गई थी। वहां से वह दो साल बाद उस वक्त लौटी, जब वेदरले ने अपने चुनाव प्रचार से पहले उनसे मदद करने को कहा। बहरहाल, वेदरले ने जोर देकर कहा है, ‘मेरे पास इस बात के सबूत हैं कि फरवरी से हम दोनों अलग हो गये हैं, जरूरत प़डने पर मैं इसे दिखा सकता हूं।’