Swatantra Vaartha
Jan 25 2012, 17:38:07, IST
Home |  ताजा समाचार  |  संक्षिप्त |  राज्यों से |  देश-विदेश |  वृथ एवं वाणिज्य |  खेल-कूद |  मनोरंजन |  Help | 
बिहार में २१ अक्टूबर से छह चरणों में चुनाव
Swatantra Vaartha -   Tue, 7 Sep 2010, IST

बिहार में २१ अक्टूबर से छह चरणों में चुनाव
नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा के चुनाव छह चरणों में २१ अक्टूबर से लेकर २० नवंबर तक होंगे। मतगणना २४ नवंबर को करायी जायेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी ने २४३ सदस्यीय बिहार विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों की आज यहां घोषणा की। उन्होंने संवाददाताआें को बताया कि पहले चरण में २१ अक्टूबर को ४७ सीटों, दूसरे चरण में २४ अक्टूबर को ४५, तीसरे चरण में २८ अक्टूबर को ४८, चौथे चरण में एक नवंबर को ४२, पांचवें चरण के लिए नौ नवंबर को ३५ और २० नवंबर को अंतिम चरण में २६ सीटों के लिए मतदान होगा।

कुरैशी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के साथ ही राज्य में बांका लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव भी कराये जायेंगे। यह सीट निर्दलीय सांसद दिग्विजय सिंह का २४ जून को निधन हो जाने के कारण रिक्त हुई है। बांका निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के चौथे चरण में एक नवंबर को मतदान होगा। परिसीमन के बाद बिहार विधानसभा का यह पहला चुनाव है। विधानसभा की २४३ सीटों में से ३८ सीटें अनुसूचित जाति और दो सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल २७ नवंबर को समाप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य के पांच कऱोड ५० लाख ८८ हजार मतदाता ५६ हजार ९४३ मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का बिहार में २१ अक्टूबर
प्रयोग करेंगे। चुनावों की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी।

कुरैशी के ३० जुलाई को मुख्य चुनाव आयुक्त का पद संभालने के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव होगा। पिछली बार यानी वर्ष २००५ में बिहार विधानसभा के चुनाव चार चरणों में कराये गये थे, जबकि २००० के विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुए थे। २००५ में राज्य में दो बार विधानसभा चुनाव हुए थे। पहली बार फरवरी में मतदान हुआ था और किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था। राज्य में फिर अक्टूबरनवंबर में विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयूभाजपा गठबंधन पिछले पंद्रह वषा] से सत्ता में काबिज लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाली राजद को जबर्दस्त शिकस्त देते हुए सत्ताऱूढ हुआ था। इस चुनाव में राज्य में सत्ताऱूढ जदयूभाजपा गठबंधन का मुख्य मुकाबला लालू प्रसाद यादव और रामविलास पासवान के नेतृत्व वाले राजदलोजपा गठबंधन से होगा। लंबे समय से सत्ता से बाहर रही कांग्रेस भी इस बार पूरे दमखम से चुनाव मैदान में होगी। पिछले लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी कांग्रेस ने राज्य की सभी सीटों पर अकेले चुनाव ल़डने की घोषणा की है।

उधर, वामपंथी संगठन माकपा, भाकपा और माकपा माले मिलकर चुनाव ल़डने की तैयारी कर रही है। इन दलों के बीच अगले सप्ताह सीटों का तालमेल होने की उम्मीद है। नीतीश कुमार ने मांग की है कि राज्य के लोग चुनाव की प्रक्रिया में भयमुक्त होकर भाग लें तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न हो सके इसके लिए शतप्रतिशत मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र बलों की तैनाती की जाए। नीतीश की इस मांग के बारे में पूछे जाने पर कुरैशी ने कहा कि सुरक्षा बलों की तैनाती के समय उनके विचारों को ध्यान में रखा जायेगा।
उन्होंने बताया कि मतदान इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों के जरिये कराये जायेंगे। उन्होंने बताया कि इवीएम मशीनों के इस्तेमाल के बारे में आयोग ने नये दिशानिर्देश जारी किये हैं। उन्होंने बताया कि जमीनी स्थिति के आकलन के आधार पर चुनाव के दौरान केंद्रीय अद्धसैनिक बलों और राज्य सशस्त्र बलों को तैनात किया जायेगा। साथ ही स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या में पर्यवेक्षक और व्यय पर्यवेक्षकों के अलावा माइक्रो पर्यवेक्षकों को तैनात किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारियों को अपनेअपने जिले की चुनाव योजना तैयार करने को कहा गया है। इसके अलावा सभी महत्वपूर्ण घटनाआें की वीडियोग्राफी करायी जायेगी। उन्होंने बताया कि सभी प्रासंगिक पहलुआें मसलन मौसम, त्यौहार, स्कूली परीक्षा और मौजूदा कानून एवं व्यवस्था की स्थितियों और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की उपलब्धता जैसे मुद्दों को ध्यान में रखकर चुनाव कार्यक्रम तैयार किया गया है।

other articles in ताजा समाचार
Home |  ताजा समाचार  |  संक्षिप्त |  राज्यों से |  देश-विदेश |  वृथ एवं वाणिज्य |  खेल-कूद |  मनोरंजन |  Help | 
इस पृष्ठ की सामग्री AGA प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है कॉपीराइट © 2009 स्वतंत्र वार्ता .
Powered by Publiture