Swatantra Vaartha
Jan 25 2012, 17:38:07, IST
Home |  ताजा समाचार  |  संक्षिप्त |  राज्यों से |  देश-विदेश |  वृथ एवं वाणिज्य |  खेल-कूद |  मनोरंजन |  Help | 
अगले शैक्षणिक वर्ष से इंटरमीडिएट का नया पाठ्यक्रम
Swatantra Vaartha -   Wed, 25 Jan 2012, IST

अगले शैक्षणिक वर्ष से इंटरमीडिएट का नया पाठ्यक्रम
हैदराबाद। इंटरमीडिएट प्रथम और द्वितीय वर्ष के लिये अगले शैक्षणिक वर्ष २०१२१३ से नया पाठ्यक्रम अमल में लाया जायेगा। नया पाठ्यक्रम नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेन्स टेस्ट (राष्ट्रीय योग्यता प्रवेश परीक्षाएनईईटी) की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों की आवश्यकता के मुताबिक तैयार किया गया है।
आज यहां सचिवालय में समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए माध्यमिक और इंटरमीडिएट शिक्षा मंत्री जी पार्थसारथी ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेडिसिन पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने इसके अनुकूल पाठ्यक्रम में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। राज्य में इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन अगले शैक्षणिक वर्ष से किया जाएगा।

other articles in ताजा समाचार
Home |  ताजा समाचार  |  संक्षिप्त |  राज्यों से |  देश-विदेश |  वृथ एवं वाणिज्य |  खेल-कूद |  मनोरंजन |  Help | 
इस पृष्ठ की सामग्री AGA प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है कॉपीराइट © 2009 स्वतंत्र वार्ता .
Powered by Publiture